Delhi Congress Protest: छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया. इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इस विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिला. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे. दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल और अखिलेश समेत दूसरे नेताओं को डिटेन कर लिया है.राहुल गांधी को लगी चोटराहुल गांधी को प्रदर्शन स्थल से डिटेन करने के दौरान उनकी नाक में चोट आ गई और खून बहने लगा. कांग्रेस नेताओं को पुलिस बस में बैठाकर ले गई है. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि सब कुछ आपके सामने है. देखिए कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत हमारे नेताओं के साथ किस तरह बदसलूकी की गई. क्या हम आज देश में ऐसा माहौल चाहते हैं? क्या आपको देश में लोकतंत्र दिखाई दे रहा है? हम यहां फिर से विरोध प्रदर्शन करने आएंगे.

रणदीप सुरजेवाला ने लगाए आरोप

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस प्रकार का दमन चक्र, गुंडागर्दी, लाठी और आंसू गैस के गोले छात्रों के खिलाफ चलाया जा रहा है. उसके विरोध में आज राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सिपाहियों ने PM आवास का घेराव किया. जैसी यातनाएं दी जा रही हैं, उससे नरेंद्र मोदी को लगता है कि ‘छात्रों की गूंज’ रुक जाएगी तो वो गलतफहमी में हैं, क्योंकि ये एक नई क्रांति का सूत्रपात है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!