छत्तीसगढ़ : रेल यात्रियों के लिए आने वाले दो दिन परेशानी भरे हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के कारण कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

तीसरी लाइन के काम के चलते लिया गया फैसला

रेलवे के अनुसार, भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी वजह से 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। तीसरी लाइन तैयार होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और यात्रियों को भविष्य में सुविधा मिलेगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

22 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर

यात्रियों को पहले जांचनी होगी ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे का कहना है कि निर्धारित समय में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन जल्द सामान्य हो सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!