बलरामपुर/राजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में नए शैक्षणिक सत्र के तहत बाल कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों का शपथ दिलाया गया। समारोह में चयनित विद्यार्थियों ने विद्यालय के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया।

बाल कैबिनेट में कक्षा 12वीं के अमन कुमार सोनी को शाला नायक और सौम्या शांडिल्य को शाला नायिका चुना गया। वहीं कक्षा 11वीं के  आकिब रजा और शारदा पैकरा को प्रार्थना कैप्टन, मुकेश यादव एवं सारिका मिश्रा को सांस्कृतिक कैप्टन,अभीरथ सिंह देव एवं अनन्या शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा आदर्श कश्यप एवं सिमरन बेक को डिसिप्लिन कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विद्यालय के चारों हाउस सेवा, शक्ति, शांति और स्मृति के लिए भी छात्र-छात्राओं को हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अलावा कक्षा तीसरी से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा नायक और नायिका का चयन कर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तित्व में नेतृत्व कौशल विकसित करने, अनुशासन का पालन करने और अपने लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट को शुभकामनाएं दीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!