नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र आज शुरू होगा। यह सत्र 13 अगस्‍त तक चलेगा। 25 दिनों के सत्र में 19 बैठके होंगी।मॉनसून सत्र से पहले सरकार ने कल संसद भवन में सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक की अध्‍यक्षता राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में 40 राजनीतिक दलों के 50 से अधिक नेताओं ने भागीदारी की।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्‍य मुद्दों पर रचनात्‍मक चर्चाओं में भागीदारी करने और संसद की निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने का आग्रह सभी राजनीतिक दलों से किया।लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कल लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्‍यक्ष्‍ता की। इस बैठक में सरकार और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सदस्‍यों ने इस सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विधायी और अन्‍य प्रस्‍तावित कार्यों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया। श्री बिरला ने रचनात्‍मक चर्चा, अर्थपूर्ण भागीदारी और उच्‍चतम संसदीय परम्‍पराओं के अनुपालन के महत्‍व पर बल दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!