MP News: मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को बड़ा ईनाम मिला है. राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएएस बना दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी प्रति मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.

इन 7 अधिकारियों को मिला ईनाम

  • निमिषा पांडे
  • मलय जैन
  • अमित सक्सेना
  • मनीषा पाठक सोनी
  • सुमन गुर्जर
  • सब्यसाची सराफ
  • समर वर्मा

9 में से 7 IPS अवार्ड

ये आईपीएस अवार्ड 2025 के लिए 2025 के लिए डीपीसी आधार पर दिए गए हैं. यूपीएससी और राज्य सरकार के अधिकारियों की कमेटी ने पिछले महीने ही प्रमोशन कमेटी की बैठक की थी. 9 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड दिया जाना था, लेकिन 7 ही अधिकारी फिट पाए गए. दो पदों के लिए फिट अधिकारी नहीं मिल पाए.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!