अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान खुली जीप में खतरनाक स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।


पुलिस के अनुसार, 2 जनवरी 2024 को मैनपाट क्षेत्र में प्रकाश साहू अपने साथियों के साथ जीप क्रमांक सीजी 04 2405 में सवार होकर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे। इस दौरान खुले वाहन में रंगबाजी और स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। वीडियो में उनके साथ अनिकेत, मुकेश मुंडा, अंकित दास सहित अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं।करीब ढाई साल पुराने इस वीडियो के सामने आने के बाद अंबिकापुर के मणिपुर चौकी में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया और मामले की डायरी आगे की कार्रवाई के लिए कमलेश्वरपुर थाना भेजी गई। जांच के बाद पुलिस ने प्रकाश साहू के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 281 के तहत मामला दर्ज किया है।हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि प्रकाश साहू की पत्नी किरण साहू दर्रीपारा वार्ड की पार्षद हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं। प्रकाश साहू भी नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे जमीन के कारोबार से भी जुड़े बताए जाते हैं।

पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट या लापरवाहीपूर्ण गतिविधियों से बचने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!