{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर/ राजपुर।थाना क्षेत्र के ग्राम नवकी में एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे मृतक अशोक केशरी के पड़ोसी ने उनके दामाद डल्लू केशरी को सूचना दी कि उनके ससुर के घर से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना पर दामाद जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि अशोक केशरी घर के अंदर मृत अवस्था में पड़े थे और शव से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद तत्काल राजपुर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का प्रारंभिक निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि मौत करीब 5 से 6 दिन पहले हुई होगी, क्योंकि शव में कीड़े पड़ चुके थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!