

बलरामपुर: आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी लगातार संवेदनशील एवं सक्रिय पहल कर रही हैं। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर उनकी सतत निगरानी के परिणामस्वरूप समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-9 में खराब हैंडपंप की सूचना सोमवार की शाम प्राप्त हुई। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आज सुबह ही हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया गया।हैंडपंप के दुरुस्त होने से पेयजल की सुविधा पुनः सुचारु रूप से उपलब्ध होने लगी है। स्थानीय नागरिकों ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि पेयजल सहित आमजन से जुड़े सभी जनहित के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।











