रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। वहीं, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने चार निरीक्षकों (टीआई) के तबादले करते हुए तीन थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।जारी आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) के पद से पदोन्नत करते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह, बिलासपुर में विशेष शाखा में जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रही दीपमाला कश्यप को रायपुर में पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है।वहीं, अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) के पद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!