बलरामपुर: बलरामपुर जिले के  वाड्रफनगर पुलिस ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को भी चंद घंटों के भीतर बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर निवासी कैशर आलम ने 12 जुलाई 2026 को चौकी वाड्रफनगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। रात में भोजन करने के बाद वह सो गए, लेकिन देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो चुके थे।शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 117/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) एवं 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने दीपक प्रजापति (20 वर्ष), निवासी कुर्थीडांड वाड्रफनगर तथा सुमीत कुमार पासवान (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 वाड्रफनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामजती राम, आरक्षक संतोष गुप्ता, शत्रुधन सिंह तथा विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!