सूरजपुर: सूरजपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय सूरजपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत रामानुजनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  संजय राय को जिला कोरबा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत  संजय राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामानुजनगर का तबादला जनपद पंचायत कोरबा, जिला कोरबा में किया गया है। शासन के आदेश के परिपालन में उन्हें  जिला सूरजपुर से कार्यमुक्त कर दिया गया।

वहीं, सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर द्वारा जारी आदेश के तहत डॉ. अभिषेक पाण्डेय, जो वर्तमान में पशु चिकित्सालय कुसमी में पशु चिकित्सा अधिकारी सहायक शल्यज्ञ एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुसमी के रूप में पदस्थ हैं, उन्हें जनपद पंचायत रामानुजनगर के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का  प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में डॉ. अभिषेक पाण्डेय को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामानुजनगर के पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!