सूरजपुर: सूरजपुर जिले के एक पर्यटन स्थल पर रोमांच के नाम पर की गई खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार से बाहर निकलकर जोखिम भरे करतब करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और अपनी जान के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला गया।


जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सूरजपुर जिले के अजबनगर स्थित मोरभंज पर्यटन स्थल का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह हरकत न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर चिंता जताई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ये वीडियो कब की है, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और न ही प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!