बलरामपुर/राजपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगाड़ी नाका के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक क्रमांक CG 30 C 1861 पर सवार ग्राम सिंगचौरा निवासी अजय एवं राजेंद्र राजपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम दबगड़ी निवासी अशरफी कुशवाहा (65 वर्ष) अपनी टीवीएस एक्सएल लूना क्रमांक JH 14 G 7768 से किराना सामान लेने राजपुर जा रहे थे तभी दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि अशरफी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भिजवाया  तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!