

इकाई को आवंटित शासकीय वाहन 01 नग बस एवं 18 नग मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ।
सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष में एकता वृक्षारोपण का किया गया आयोजन।
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर की उपस्थिति में रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर के परेड ग्राउंड में 10.7.2026 दिन शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया।। जनरल परेड क्रम में सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान उच्च कोटि के टर्न आउट एवं परेड का अच्छा प्रदर्शन किए जाने फल स्वरुप उत्सवर्धन हेतु 04 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

जनरल परेड उपरांत ओ.आर. लेकर अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ 04 प्रकरणों का निराकरण किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा इकाई को आवंटित 01 नग बस एवं 18 नग मोटरसाइकिल वाहनों का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वी जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के उपलक्ष में एकता वृक्षारोपण का आयोजन किया जाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न की गई।

उक्त कार्यक्रम दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, मो. याकूब मेमन, तथा निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, देवेंद्र ठाकुर, सुशील चंद कर्ष, राजेंद्र यादव, सुधीर मिंज, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू, एवं मुख्यालय व नजदीकी थाना चौकी के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे।











