बलरामपुर:  राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-343 पर बलरामपुर-राजपुर मार्ग के पस्ता थाना क्षेत्र में मंगवार तड़के बड़ा यातायात संकट उत्पन्न हो गया। पुलिया निर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्जन मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से एक ट्रेलर का पहिया गड्ढे में फंस गया। ट्रेलर के बीच सड़क पर फंस जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे से ही ट्रक, ट्रेलर और अन्य बड़े मालवाहक वाहन जाम में फंसे हुए है। कई वाहन चालकों को घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिया निर्माण के कारण वाहनों की आवाजाही सड़क से किनारे बने  डायवर्जन मार्ग से कराई जा रही थी। इसी दौरान सड़क धंसने से यह स्थिति पैदा हुई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पस्ता पुलिस और पेट्रोलिंग टीम द्वारा निर्माण एजेंसी से जेसीबी मशीन मंगाकर सबसे पहले गड्ढे में फंसे ट्रेलर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेलर हटाने के बाद धंसी हुई सड़क को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि मार्ग को दोबारा सुरक्षित बनाया जा सके। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू कराई जाएगी।

फिलहाल  समाचार लिखे जाए तक मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य जारी है और जाम को जल्द समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने पर उसका उपयोग करने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!