

नई दिल्ली: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर को मिले दान की छानबीन कर रहे विशेष जांच दल की रिपोर्ट सहित अनेक प्रशासनिक और वित्तीय मुद्दों पर विचार के लिए आज अपने सदस्यों की बैठक बुलाई है। ट्रस्ट की बैठक पहले दोपहर तीन बजे मणिराम छावनी में होनी थी, लेकिन अब यह राम मंदिर परिसर में ही होगी।











