{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: विकासखंड लखनपुर के ग्राम कुंवरपुर-हंसडांड में शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार के नाम आवेदन सौंपकर अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाने और कब्जा हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग से लगी शासकीय भूमि पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है और भविष्य में पंचायत की आवश्यकताओं के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।आवेदन में बताया गया है कि ग्राम हंसडांड, तहसील लखनपुर स्थित मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इस महत्वपूर्ण भूमि पर राजेश कुजूर द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में अमन चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत इस मामले में कार्रवाई करने के लिए सक्षम है और ग्राम सभा के माध्यम से प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

तहसीलदार ने कहा कि ग्राम पंचायत की पहल के बाद राजस्व विभाग भी मामले की जांच करेगा और यदि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!