{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर जिले में एक माह के मासूम बच्चे की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया था। इसी दौरान तारा बाई नामक महिला ने परिजनों से जान-पहचान बढ़ाकर उनका विश्वास जीत लिया।आरोप है कि महिला ने बच्चे की बीमारी का झाड़-फूंक से इलाज कराने का झांसा दिया। इसके बाद वह बच्चे की मां और दादी को खाना खिलाने के बहाने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ले गई। परिजन जब भोजन कर रहे थे, तभी महिला बच्चे को गोद में लेकर फरार हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध महिला की तस्वीर मिली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे ग्राम दातुनपानी, चौकी पंडरापाठ, थाना बगीचा क्षेत्र से हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी तारा बाई (35) ने बताया कि उसकी तीन शादियां हो चुकी हैं। हाल ही में गर्भपात होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी और बच्चा पाने की इच्छा में अस्पताल के आसपास घूमती रहती थी। इसी दौरान उसकी नजर अस्पताल में भर्ती दंपति के बच्चे पर पड़ी और उसने उसे चुराने की योजना बनाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) भी जोड़ते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!