
अंबिकापुर/बलरामपुर।अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग एनएच 343 चांची से बघिमा तक सड़क के डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य में तेजी आ गई है। सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा मार्ग पर डामर बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। बारिश में सुरक्षित आवागमन होने की संभावना है।

निर्माण कार्य के दौरान सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मशीनों एवं तकनीकी कर्मचारियों की निगरानी में कार्य की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने लंबे समय से सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग की थी, जिसके बाद अब कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। एनएच 343 के विभिन्न हिस्सों में सुधार एवं उन्नयन परियोजनाओं के तहत निर्माण और मरम्मत कार्य जारी है, जिससे अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यात्रा का समय कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा क्षेत्र के व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।












