बलरामपुर/रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के किसान दो सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम, थाना प्रभारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर को ज्ञापन सौंपकर 17 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

किसानों ने बताया कि किसानो का धान विक्री वर्ष 2025-26 के राशि भुगतान कराने तथा किसानो की फर्जी केसीसी. मामला खत्म करने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज को 9 जून 2026 को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम से समस्त पीड़ित किसानो ने ज्ञापन सौंपा था।

किसानों की दो सूत्रीय मांग

1. किसानो की धान विक्री वर्ष 2025-26 के राशि भुगतान करें।

2. किसानो की फर्जी केसीसी. मामला खत्म करें।

मगर पीड़ित किसानो की मांग पूरा नही होने पर  समस्त पीड़ित किसानो ने निर्णय लिया कि 17 जून 2026 को सुबह 10 बजे से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर शाखा रामानुजगंज के सामने समस्त पीड़ित किसानो की मांग पूरा होने तक अनिश्चित कालिन उग्र आंदोन धरना प्रर्दशन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!