बलरामपुर: जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड कुसमी के सामरी में निर्माणाधीन तहसील भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन तहसील भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। इस दौरान कलेक्टर ने तहसील भवन में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताकि संचालन के समय आम नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को कार्य में गति लाते हुए निर्माणाधीन तहसील भवन को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन पूर्ण होने से सामरी क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी।निरीक्षण के दौरान एसडीएम  अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!