अंबिकापुर : डायल-112 वाहन में तैनात पुलिस आरक्षक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले चार आरोपियों को लुण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बनाया था और विरोध करने पर आरक्षक पर हमला कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 की रात डायल-112 को महोरा आम बगीचा क्षेत्र में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना लुण्ड्रा में पदस्थ आरक्षक बहाल राम और चालक डेविड कुजूर मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिन्हें समझाइश देकर पुलिस वापस लौट रही थी।इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग डंडा और लोहे की रॉड लेकर मौके पर पहुंच गए और पुलिस दल के साथ अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने आरक्षक और चालक को घेरकर काफी देर तक बंधक बनाए रखा। समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माने और अचानक लोहे की रॉड से आरक्षक बहाल राम पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा वह बेहोश हो गए। चालक ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायल आरक्षक को लुण्ड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।घटना की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पूर्व में अनुक साय पैंकरा और अजीत पैंकरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।वहीं फरार चल रहे आरोपी दिलबर नागेश (21 वर्ष), संतोष पैंकरा (30 वर्ष), लक्ष्मी नारायण (22 वर्ष) एवं आकाश कुमार (18 वर्ष)को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना लुण्ड्रा के सउनि शिवचरण राम साहू, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज, आरक्षक संजय केरकेट्टा, इबनुल खान एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!