बलरामपुर: आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर अवलोकन करने के उद्देश्य से सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक  शकुंतला पोर्ते ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलंगी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज एवं विधायक  शकुंतला पोर्ते ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान किए जा रहे उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से वर्तमान मौसम को देखते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की स्थिति, उनके रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारीे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जलजनित एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सतत निगरानी रखे। स्वास्थ्य शिविर लगाकर मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए जनजागरूकता लाएं।

इस अवसर पर अस्पताल में उपचाररत मरीजों से भी मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति एवं उन्हें मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। सांसद एवं विधायक ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उनकी प्रतिक्रिया ली। अस्पताल परिसर में किए गए वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली की दिशा इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!