बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 385 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को थाना प्रभारी बसंतपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG-16 CE 9790 में अवैध रूप से डीजल लेकर दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के आसनडीह क्षेत्र से बसंतपुर के स्याही गांव की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर के सामने घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर चालक गुल्लू कनोजिया पिता शिवदास कनौजिया (38 वर्ष), निवासी स्याही तथा उसके साथी राहुल जायसवाल पिता शंकर गुप्ता (22 वर्ष), निवासी मेंढआरी के कब्जे से कुल 11 जरीकेन में भरा 385 लीटर डीजल बरामद हुआ। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत 39 हजार 655 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने डीजल एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3,7 ई.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोप सिद्ध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को 2 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस द्वारा अवैध ईंधन परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!