रायपुर:  छत्तीसगढ़ शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू (MOU) किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

इस समझौते के तहत एनएचएम के वे अधिकारी एवं कर्मचारी, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, उन्हें विशेष सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को 6 लाख तक का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाएगा। यह बीमा सामान्य मृत्यु की स्थिति में लागू होगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से राज्य शासन अथवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। वहीं, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार के इस निर्णय को एनएचएम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!