बलरामपुर:  मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आमजनों की समस्या के समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज बलरामपुर के ग्राम पंचायत कोटरकी एवं राजपुर के ग्राम पंचायत खोडरो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। जहां ग्रामीणजनों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी शिकायतों, समस्याओं, मांगो से सबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है।

शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, जिला पंचायत सदस्य अनीता मरकाम एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी  अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ  दीपराज कांत सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओ का अन्नप्राशन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर में जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनपद अध्यक्ष  चेरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को आसानी से सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किया।

अनुविभागीय अधिकारी  अभिषेक गुप्ता ने कहा कि शासन के मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा के लिए अब डिजिटल ऋण पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित समितियों से खाद-बीज का उठाव कर सकते हैं। श्री गुप्ता ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी साथ ही सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता बनने का आह्वान किया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आमजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर परीक्षण सहित विभिन्न रोगों की प्राथमिक जांच की गई। ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान ग्राम मानिकपुर से पहुंची बुधनी देवी ने भी अपना जांच कर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया और शासन के प्रयासों की सराहना की।

खोडरो में किया गया जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत खोडरो में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामरी विधायक  उद्धेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष  विनय भगत, क्षेत्र के जनपद सदस्य, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम अतिथियों के द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी  देवेन्द्र प्रधान, जनपद सीईओ  संजय दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!