बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जंगल में छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ड्रोन की मदद से उसकी लोकेशन पकड़ ली गई।

घुमाने के बहाने ले जाकर की घिनौनी हरकत

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 की शाम आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ (20 वर्ष), निवासी सक्तीबहरा, बच्ची को घुमाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर ले गया। आरोप है कि वह उसे सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!