बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी में नही 343 पर उड़ती धूल से परेशान ग्रामीणों द्वारा किया गया चक्का जाम प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को नियमित रूप से सड़क पर पानी का छिड़काव कर सिंचाई कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन खत्म किया।

जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से परेशान ग्रामीण सुबह से सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि ठेकेदार के द्वारा नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था। चक्का जाम के चलते यात्री बसें और अन्य वाहन सड़क पर फंस गए थे, जिससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाएगा ताकि धूल की समस्या से राहत मिल सके। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर सड़क मार्ग बहाल किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!