लखनपुर। प्रिंस सोनी: सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पंचायत लखनपुर के विभिन्न वार्डों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 14 निवासी राजमोहन भुइया को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, राजमोहन भुइया ने जन समस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री दिनेश साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा हितग्राही का आवास स्वीकृत कर भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।आवास स्वीकृति मिलने के बाद हितग्राही राजमोहन भुइया ने खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai तथा नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री दिनेश साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!