सूरजपुर: भैयाथान विकासखंड अंतर्गत दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला सशक्तिकरण सेंटर से जेंडर विशेषज्ञ सलोनी कुजूर एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक फरजाना उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को भ्रूण हत्या रोकथाम, गुड टच-बैड टच,    घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेंटर, बालिकाओं में लैंगिक समानता, बाल संरक्षण, महिला उत्पीड़न, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन ई-केवाईसी, बाल विवाह एवं साइबर अपराध के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 181 एवं 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में भी ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोशर वितरित कर प्रचार-प्रसार किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!