{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़: रायगढ़ में जूनियर महिला वकील की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी को लेकर बढ़ते विवाद के बाद आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 30 वर्षीय आराधना सिदार के रूप में हुई है, जो जिला न्यायालय में जूनियर अधिवक्ता के तौर पर कार्यरत थीं। वहीं आरोपी लोकनाथ पटेल (30) चारपारा क्षेत्र का निवासी है और पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। दोनों की पहचान वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, आराधना आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर लोकनाथ ने उसकी हत्या की साजिश रची। आरोपी ने पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला चाकू खरीद लिया था।बताया गया कि 9 मई की रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 10 मई की सुबह आरोपी रायगढ़ के पंजरी प्लांट पहुंचा और वहां से आराधना को बाइक पर लेकर सक्ति की ओर निकल गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम को एक लॉज में रुके। लॉज के रजिस्टर में आरोपी ने खुद को और आराधना को पति-पत्नी बताकर फर्जी नाम दर्ज कराया था। इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर फिर विवाद हुआ।अगली सुबह आरोपी आराधना को तुमीडीह जंगल ले गया। सुनसान इलाके में उसने पहले गला दबाकर युवती को बेसुध किया, फिर पत्थर से चेहरा कुचल दिया। इसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव के पास कपड़े फेंक दिए और घटनास्थल से फरार हो गया।हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने मृतका का मोबाइल तोड़ दिया, बैग फेंक दिया और आधार व एटीएम कार्ड जला दिए। इतना ही नहीं, शक से बचने के लिए आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल कर लड़की की आवाज में बात भी की।12 मई को तुमीडीह डैम के पास जंगल में आराधना का अर्धनग्न शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और 16 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इधर, इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ में भारी आक्रोश है। संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।मृतका की बहन ने भी आरोपी पर विश्वासघात और सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!