Oplus_131072

लखनपुर/ प्रिंस सोनी: कंवर समाज विकास समिति जिला इकाई सरगुजा के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कार्यालय द्वारा निर्वाचन संबंधी पत्र जारी किए जाने के बाद समाज में चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए उपेंद्र पैकरा, प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर विकास समिति एवं राजेश पैकरा, अध्यक्ष कंवर समाज को निर्वाचन प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कंवर समाज विकास समिति जिला इकाई सरगुजा के अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए 16 मई 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे कंवर समाज भवन, पटेलपारा अंबिकापुर में बैठक आयोजित की गई है।

समिति की ओर से समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!