Monsoon Update 2026: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत समेत कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश होने का अनुमान है।इसके साथ ही मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में लगभग शनिवार (16 मई 2026) के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

तय समय पर या जल्दी आगे बढ़ सकता है मानसून
मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने पर समुद्र से नमी वाली हवाएं तेज होने लगती हैं। बादल बनने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। कई इलाकों में बारिश शुरू या तेज हो सकती है। तापमान में गिरावट आने लगती है। मानसून तय समय पर या जल्दी आगे बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 kmph तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में शुक्रवार और शनिवार (15,16 मई) को कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश का अलर्ट है।वहीं, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। इस सप्ताह के दौरान कई दिनों तक लू (Heat Wave) चलने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!