जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में उरई-ऐट टोल प्लाजा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उरई से झांसी जा रही एक Brezza कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार 4 लोग और एक 3 वर्षीय बच्ची ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में आग लगने की घटना रिलायंस पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के कुछ देर बाद हुई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद कार में लगातार चार जोरदार धमाके हुए, जिससे कार के चारों टायर फट गए और इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि यह घटना जालौन जनपद के एट कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!