बिलासपुर। शहर में बढ़ती गुंडागर्दी, चाकूबाजी और सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। एसएसपी रजनेश सिंह के सख्त निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों और प्रकरणों पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों, चाकू लेकर घूमने वालों, निगरानी बदमाशों और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की। कई स्थानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों से उठक-बैठक कराई और सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई, ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।थाना सिविल लाइन क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 09 और धारा 129 के 08 मामलों में कार्रवाई की गई। वहीं थाना कोतवाली में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 02 मामलों में कार्रवाई दर्ज हुई।

थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 03 और चाकूबाजी के 02 मामले सामने आए। थाना सरकंडा में सबसे ज्यादा कार्रवाई करते हुए धारा 151 के 55, धारा 107/116 के 130 और आर्म्स एक्ट के 15 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा थाना कोनी, चकरभाठा और सिरगिट्टी क्षेत्रों में भी कई मामलों में कार्रवाई कर पुलिस ने सख्त संदेश दिया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले, हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अब कानून का राज चलेगा और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

लगातार हो रही इस कार्रवाई से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से अब सड़कों पर सुरक्षा का माहौल नजर आने लगा है और अपराधियों में डर साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!