{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बीजापुर: जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों के पुराने ठिकानों और डंपों से 65.52 लाख नकद, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दल द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए लगातार सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर जंगलों में छिपाकर रखे गए माओवादी डंपों का पता लगाया गया, जहां से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। संयुक्त अभियान में एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल सहित कुल 32 हथियार एवं बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद सामग्री में बीजीएल लॉन्चर, पिस्टल, मैग्जीन और विस्फोटक उपकरण भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों द्वारा विगत दिनों पामेड़ क्षेत्र के कवरगुट्टा जंगल और नेशनल पार्क एरिया से बरामद अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।

अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से माओवादियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार आपूर्ति तंत्र और आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर क्षति पहुंची है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में संयुक्त अभियानों के दौरान 234 माओवादी मारे गए, 1192 गिरफ्तार किए गए तथा 1003 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसी अवधि में 517 हथियार, 1092 आईईडी तथा ₹20.08 करोड़ से अधिक की नकदी और सोना बरामद किया गया है।
पुलिस ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!