

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थ हेरोईन की तस्करी करने वाले गिरोह के उपर बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब और मुंगेली के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही मामले मे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 97.63 ग्राम हेरोईन 1 अल्टो कार 1 स्कूटी 5 मोबाइल फोन सहित 57 हजार 800 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामान की कीमत करीबन 5 लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है।
दरअसल पुरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार में कुछ लोग हेरोईन मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं इसकी सूचना मिलते ही निरीक्षक नीलेश पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारी के अवगत कराकर टीम गठीत किया गया और घेराबंदी कर कार की जांच की तो कार में मौजूद पांचों युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर बैग में रखी बोतल से प्रतिबंधित हेरोईन बरामद हुआ।वही गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के अमृतसर का रहना वाले जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह के अलावा मुंगेली के शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला,अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक शामिल हैं।
पुलिस के पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंजाब से हेरोईन लाकर छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में सप्लाई करते थे पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच कर कार्रवाई कर रही है।





















