

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह मैदान पर उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक विवाद है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा बटोर ली है। मामला इतना बढ़ गया कि जर्मनी की एक मॉडल के बयान ने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद, अचानक बन गया ग्लोबल ट्रेंड
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जर्मनी की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज की एक तस्वीर को लाइक कर दिया। देखते ही देखते यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस के बीच तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।इस छोटे से डिजिटल इंटरेक्शन ने कुछ ही घंटों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और इंटरनेट पर यह टॉप ट्रेंड बन गया।
बड़ा दावा: मॉडल ने कहा मुझे बयान बदलने के लिए ऑफर किए गए पैसे
इस मामले में जर्मनी की मॉडल लिजलाज ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि कोहली से जुड़े इस विवाद के बाद कई मीडिया हाउस और कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर किए गए।हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने सभी ऑफर ठुकरा दिए क्योंकि वह किसी भी तरह का गलत बयान नहीं देना चाहती थीं।
विराट कोहली के प्रति सम्मान: सच बताकर खत्म किया विवाद
लिजलाज ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं और उनका काफी सम्मान करती हैं। उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी कीमत पर उनके खिलाफ कुछ नहीं कह सकतीं।उनके अनुसार, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी के साथ जुड़ा कोई भी मामला तुरंत वायरल हो जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर अफवाह सच हो।
भावनात्मक प्रतिक्रिया: लाइक मिलने पर खुद को बताया भावुक पल
मॉडल ने यह भी बताया कि जब विराट कोहली ने उनकी तस्वीर को लाइक किया था, तो वह उस पल को लेकर काफी भावुक हो गई थीं। उनके लिए यह एक बड़ा और यादगार अनुभव था।
कोहली की लोकप्रियता पर टिप्पणी: एशिया के मेसी और रोनाल्डो
लिजलाज ने आगे कहा कि विराट कोहली की लोकप्रियता किसी वैश्विक फुटबॉल स्टार से कम नहीं है। उन्होंने उन्हें एशिया का मेसी और रोनाल्डो बताया।उनके मुताबिक विराट कोहली की फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि उनसे जुड़ी छोटी सी घटना भी तुरंत दुनिया भर में चर्चा का विषय बन जाती है।




















