

सूरजपुर/ दतिमा मोड़: कलेक्टर के द्वारा 17 अप्रैल 2026 को किये गए पटवारियो का तबादला आदेश का अवहेलना कर कार्यस्थल पर कार्यग्रहण न करने से किसान आक्रोश है और इसकी शिकायत मौखिक रूप से अधिकारियों को कर चुके है।
मिली जानकारी अनुसार भटगांव तहसील अंतर्गत बतरा हल्का नं. 31 में पदस्थ राजीव लोचन को रामानुजनगर तबादला कर उनके जगह प्रेमनगर से बतरा पुष्पा पोर्ते की नवीन पदस्थापना की गई थी लेकिन पटवारी के नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं लेने के कारण बतरा व राई के ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर वे अपने कृषि संबंधी कार्यों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं साथही छात्रों के लिए जरूरी आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र तथा फौती उठाना, और पर्चा अलग करने जैसे महत्वपूर्ण काम ठप पड़े है। सुशासन तिहार में ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आवेदन नवीन राशन कार्ड के लिए पटवारी प्रतिवेदन के लंबित पड़ा हुआ है। पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी, पटवारी के दस्तखत नहीं मिल पा रहा हैं। किसानों को अपनी ज़मीन का सीमांकन कराने में दिक्कत हो रही है। बड़ी आस के साथ आज भी लोग पटवारी कार्यालय आज भी जाया करते हैं लेकिन जॉइनिंग नहीं लेने से कार्यालय में ताला लटका हुआ मिलता है।























