Axar Patel: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस अहम जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी बेहद शानदार रही, लेकिन उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ी है, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर लाखों का जुर्माना ठोक दिया है.

BCCI ने अक्षर पटेल पर ठोका जुर्माना

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच पर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में अक्षर ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है. बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय पर पूरे ओवर नहीं कर सकीं और इसी वजह से अक्षर पटेल पर यह कार्यवाई की गई.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!