

अंबिकापुर: अंबिकापुर में सोमवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कामोदा रिजॉर्ट पहुंचकर कब्जा हटाने का अभियान शुरू कर दिया। भारी पुलिस बल, राजस्व विभाग और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण हटाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





















