Kedarnath Yatra : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला अंतर्गत स्थित भगवान शिव के 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम यात्रा को और भी अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं। 

इस दौरान उन्होंने धाम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं एवं तीर्थ पुरोहितों से सीधे संवाद कर यात्रा संबंधी कठिनाइयों एवं सुझावों की जानकारी ली और मौके पर ही उनके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। आयुक्त पाण्डेय ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!