बालोद। छत्तीसगढ़ के Balod जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले।

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में दोनों के प्रेम संबंध में होने की बात सामने आई है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ मिला, जबकि नाबालिग लड़की का शव लहूलुहान हालत में मिला।

मृतकों की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम और डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद हुई है, जिससे आशंका है कि दोनों उसी से मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!