रायपुर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्राक्चयन परीक्षा की तिथि और समय सारणी आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। परीक्षा का कार्यक्रम 10 मई 2026 ओएमआर (OMR) शीट भरने का समय प्रातः 09.30 बजे से 10 बजे तक।  प्रातः 10  बजे से दोपहर 01 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी ।

एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट
eklavya.cg.nic.in
के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो विद्यार्थी अपने संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

योजना का उद्देश्य

प्रयास आवासीय विद्यालयों का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक न केवल गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे— मेडिकल (NEET), इंजीनियरिंग (JEE), सीए, क्लैट (CLAT) और एनडीए (NDA) के लिए विशेष कोचिंग प्रदान कर भविष्य के लिए तैयार करना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!