

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले में वन मंडलाधिकारी अलोक कुमार बाजपेयी के पदस्थ होते ही वन माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आय दिन वन माफियाओं, रेत माफियाओं, वन में अतिक्रमण करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। वन विभाग ने शनिवार की शाम अवैध लोडिंग में संलिप्त हाइड्रा मशीन एवं 26 नग 13.883 घन मीटर सेमल की ( Silk Cotton Tree) लकड़ी ज़ब्त किया। वन विभाग ने जब्त हाइड्रा मशीन की अनुमानित लागत 15 लाख व सेमल लकड़ी की 2.50 लाख रुपए आंकी है।

शनिवार की शाम करीब 7 बजे मुखबिर ने राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा को सूचना दी कि ग्राम घोरगड़ी गांव में एक ट्रक में सेमल की ( Silk Cotton Tree) लकड़ी हाइड्रा मशीन से लोड़ हो रहा है। वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने तत्काल अपने उच्च अधिकारी वन मंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी व उप वन मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव को दी। उच्च अधिकारियों ने निर्देश पर वन मंडलाधिकारी अजय वर्मा, वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन व 26 नग सेमल की( Silk Cotton Tree) 13.883 घन मीटर लकड़ी जब्त किया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ट्रक शंकरगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। वन विभाग ने हाइड्रा मशीन व ट्रक चालक इज़हार अंसारी पिता मुस्ताक अंसारी के विरुद्ध छ.ग. अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 की धारा 3 (क) धारा 16 एवं धारा 22 अंतर्गत, म.प्र. वन उपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5 अंतर्गत, भू-राजस्व संहिता की धारा-240 (3) व 241 (4) अंतर्गत, भू-राजस्व संहिता की धारा-240 (3) के अंतर्गत वन कटाई के नियम 1964 (ख) अंतर्गत कार्रवाई किया।
कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा,अशोक शुक्ला, पुनीत सिंह, मालती मांझी, राजेश कुमार, झगरू राम, भोला राम, राजस्व व पुलिस विभाग का भी सहयोग रहा।

































