(अभिषेक सोनी) बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलरामपुर आगमन हुआ, जहां उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन पहले से ही सक्रिय नजर आया और सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!