बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में शशि मोहन सिंह  उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़, भोजराम पटेल  वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, मनोज खिलारी पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, जिला कोरवा,प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती,  आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़,निवेदिता पॉल पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, मधुलिका सिंह अति. पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर, विवेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पु.म.नि. कार्या. बिलासपुर उपस्थित रहें।श्री गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा बैठक में कानून व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गएः-

  • सुशासन तिहार (01 मई से 10 जून): शासन के निर्देशानुसार 'सुशासन तिहार' के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • मर्ग एवं अपराध निराकरण: रेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों (विशेषकर वर्ष 2024 के पूर्व के) का तत्काल निराकरण करने तथा हत्या के मामलों में डीएनए जांच और एफएसएल रिपोर्ट प्राथमिकता पर प्राप्त करने को कहा गया है।
  • पासपोर्ट सत्यापन में सरलता: नागरिकों को सुविधा देते हुए निर्देश दिया गया कि पासपोर्ट सत्यापन का कार्य 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पूरा किया जाए। इसके लिए नागरिकों को अनावश्यक रूप से थाने बुलाने या भौतिक दस्तावेज सत्यापन की बाध्यता को खत्म करने पर जोर दिया गया है।
  • सुरक्षा एवं समन्वय: माइनिंग क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों की मुसाफिरी दर्ज करने, हाईवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने तथा बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए。

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!