आईपीएल 2026 : रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए पाए जाने के बाद कड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में उन्हें दोषी मानते हुए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत काट लिया गया है।

कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, तुरंत सजा

Indian Premier League की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पराग ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया है। यह नियम खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार से जुड़ा है।इस उल्लंघन को लेवल-1 श्रेणी में रखा गया, जिसमें सीधे सजा दी जाती है और औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं होती।

गलती मानी, सजा स्वीकार की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियान पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

वेपिंग पर पहले से सख्त कानून, विवाद बढ़ा

गौरतलब है कि भारत में साल 2019 से ई-सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लागू है। ऐसे में एक प्रोफेशनल खिलाड़ी का इस तरह की गतिविधि में शामिल होना विवाद को और गंभीर बना देता है।

प्रदर्शन भी रहा फीका, दबाव में कप्तान

आईपीएल 2026 में पराग का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 9 मैचों में उन्होंने केवल 117 रन बनाए हैं, जो उनके करियर के स्तर के मुकाबले काफी कम है।अब यह विवाद उनके प्रदर्शन और नेतृत्व दोनों पर सवाल खड़े कर सकता है, जिससे टीम पर भी दबाव बढ़ना तय है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!