Korba Officers Liquor Party: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा में स्थित VIP रेस्ट हाउस में बिजली कंपनी के अधिकारियों की शराबखोरी का मामला सामने आया है. जब यहां ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से मिलने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंच गए. उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ता कमरा नंबर एक में घुस गए और वहां अधिकारी जाम छलका रहे थे. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

सरकारी रेस्ट हाउस में अफसरों की शराब पार्टी

 इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए. उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वहीं, कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले में जांच का भरोसा दिया है.

अचानक पहुंचे मंत्री लखनलाल देवांगन

शनिवार को अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने बिल्हा के विधायक धर्मलाल कौशिक पहुंचे थे. विश्राम के लिए वीआइपी गेस्ट हाउस में रुके थे. यहां उनसे मुलाकात करने शाम को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी पहुंचे थे. इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री देवांगन को सूचना दी कि वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब की महफिल जमा कर बैठे हैं.

कार्रवाई के दिए निर्देश

सूचना मिलते ही मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्पादन कंपनी के एमडी एस.के. कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

मिली जानकारी के मुताबिक, कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था और अधिकारी नियम-कायदों को दरकिनार कर नशे की हालत में थे. फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी की अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!