अंबिकापुर:  अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक और दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक OD 9X 2300) रायगढ़ की ओर से अंबिकापुर की तरफ आ रहा था, जबकि क्रेटा (CG13 AN 9801) और इनोवा (CG13 BA 9990) अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ओवरटेकिंग के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से तीनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। खासकर क्रेटा वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। क्रेटा में 5 लोग और इनोवा में 2 लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!